■ *प्रो.गजेंद्र सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाकर अत्यंत सम्मान से नवाजा डॉ.इफ्तिखार हसन : प्राचार्य
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद औरैया के कस्बा दिबियापुर स्थित विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के प्रोफेसर गजेंद्र सिंह यादव को समाजवादी पार्टी की शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर गजेंद्र सिंह यादव ने शिक्षकों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाने व निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है।।
समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनने पर विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में आयोजित विशाल स्वागत समारोह के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोफ़ेसर गजेंद्र सिंह यादव ने
कहा कि वह समाजवादी पार्टी के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाकर उनका निस्तारण कराएंगे, समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाकर उनका निस्तारण कराने के लिए शिक्षक समाज में जोरदार मुहिम भी चलाएंगे,उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा शिक्षक वर्ग उपेक्षित है चाहे वह शिक्षामित्रों का मामला हो या परिषदीय,उच्च शिक्षकों का मामला हो भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआत से ही उनके साथ गैर बराबरी का व्यवहार किया है, उन्होंने कहा कि वह समाजवादी मंच के माध्यम से शिक्षकों को एकजुट करके इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंक देंगे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका शिक्षक साथियों के माध्यम से तन मन धन से निर्वाह करेंगे,

इस मौके पर विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इफ्तिखार हसन ने कहा कि सपा ने हमारे महाविद्यालय के अत्यंत सक्रिय शिक्षक गजेंद्र सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाकर अत्यंत सम्मान से नवाजा है, डॉक्टर इफ्तिखार हसन ने कहा कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षकों की समस्याओं का वरीयता से निराकरण कर आएगी उन्हें पूरा विश्वास है, उन्होंने कहा कि उनका महाविद्यालय शिक्षक परिवार व अन्य समस्त शिक्षक समाजवादी पार्टी को ही समर्थन देंगे क्योंकि समाजवादी पार्टी ने शिक्षकों के सम्मान के लिए पहले भी कार्य किया है और आने वाले समय में शिक्षकों का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया है इसके लिए वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त करते हैं।।
फ़ोटो
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know