बिधूना। बिधूना विकास खण्ड की भिखरा ग्राम पंचायत की गौशाला में दो गोवंशो की मौत हो गई सूचना मिलने पर बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर पहुंच गये बताया गया कि एक गोवंश की टूटे गेट से घुसे आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने से हुई है जबकि दूसरे गोवंश की मौत बीमारी के कारण हुई है।
बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत भिखरा की गौशाला में शुक्रवार को दो गायों की मौत हो गई है। बताया गया है एक गोवंश को गौशाला के अंदर कुत्तों ने घुसकर नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा गोवंश बीमार था बीमारी के कारण मौत हो गई। गौशाला में दो गोवंश की मौत होने की सूचना मिलते ही खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रवीण यादव मौके पर पहुंच गए और दोनों मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से गौशाला परिसर में ही दफनवा दिया। बताया गया है उक्त गौशाला का गेट भी टूटा पड़ा है जहां से अक्सर ही कुत्ते गौशाला में घुसकर गोवंश को नोच खा कर घायल कर देते हैं वहीं हो रही बारिश के चलते गोवंशों की काफी दुर्दशा है। हालांकि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया है कि एक गोवंश की मौत बीमारी से हुई है जबकि दूसरे गोवंश कुत्तों के नोचने से मौत हो गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know