*लिक्विड पीने से मासूम की हालत बिगड़ी रेफर*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला निवासी एक मासूम बालक ने सोमवार को पूर्वाहन अपने घर पर ही लिक्विड का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर बालक की मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
औरैया निवासी कृष्णा 2 वर्ष पुत्र असित ने सोमवार को पूर्वाहन करीब पौने 12 बजे अपने घर पर ही मच्छर मार आलआउट लिक्विड पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर बालक की मां ने उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई , तथा भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मासूम बालक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। बालक की मां ने बताया कि उसका पुत्र कुर्सी के माध्यम से विद्युत बोर्ड में लगी आलआउट की डिब्बी तक पहुंच गया, और उसने डिब्बी खोलकर लिक्विड का सेवन कर लिया , जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know