Top News

युवक को चल सांप ने डसा हालत गंभीर

*युवक को चल सांप ने डसा हालत गंभीर*

*औरैया।* शहर के मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी एक युवक रविवार की रात अपने घर पर ही था। उसी समय उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
    मोहल्ला मदार दरवाजा पक्का तालाब के समीप निवासी आमिर 20 वर्ष पुत्र नवाब शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने घर के दरवाजे पर था। उसी समय उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे आनन-फानन 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने