Top News

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन औरैया द्वारा विश्व फार्मेसिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया*


*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन औरैया द्वारा विश्व फार्मेसिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया*
■ *इस अवसर पर भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गए* 
घनश्याम सिंह
औरैया
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन औरैया द्वारा विश्व फार्मेसिस्ट दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गए. 
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी. पी शाक्य ने फार्मेसिस्ट संवर्ग के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विश्व फार्मेसिस्ट दिवस की बधाई दी,
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एशोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ श्याम नरेश दुबे ने चिकित्सा जगत में फार्मेसिस्ट की निरंतर महत्वपूर्ण हो रही भूमिका की सराहना की तथा सरकार से स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर फार्मेसिस्ट की नियुक्ति करने तथा अन्य प्रदेशों की भांति राइट टू प्रेशक्रिप्शन देने की मांग की ताकि प्रदेश के ग्रमीण अंचल की जनता को झोला छाप अप्रशिक्षित डाक्टरों से मुक्ति मिल सके.
इस अवसर पर डीपीए औरैया के अध्यक्ष डॉ इन्द्र पाल सिंह, मंत्री डॉ विवेक गुप्ता, डॉ के. बी. शाक्य चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ घनश्याम गुप्ता, डॉ नीरज गुप्ता, डॉ विक्रम, डॉ आर ए पाल, डॉ राजेश राजपूत , डॉ अशोक सेंगर सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ अश्विनी यादव, अमित शर्मा समेत समस्त फार्मेसिस्ट एवं अन्य संवर्ग के लोग उपस्थित रहे.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने