Top News

*बदायूं में आयोजित हुआ समाजवादी व्यापार सभा बरेली मंडलीय सम्मेलन*

*बदायूं में आयोजित हुआ समाजवादी व्यापार सभा बरेली मंडलीय सम्मेलन*

■ *पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने की सम्मेलन की अध्यक्षता*
घनश्याम सिंह
लखनऊ
समाजवादी व्यापार सभा बरेली मंडलीय सम्मेलन बदायूं में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव ने की। 
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने देश की सम्पत्तियों को बेचने का काम किया है। किसान का जब विकास होगा तब ही व्यापारी का विकास होगा।
    समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का रवैया व्यापारियों के प्रति संवेदनहीन है। महंगाई और बेरोजगारी की समस्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार किसान और व्यापारी के पक्ष में निर्णय न लेकर केवल कारपोरेट की पक्षधर है। ”व्यापार सभा ने ठाना है सपा सरकार बनाना है” नारे के साथ  2022 में  अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
    इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार सभा तथा बरेली मंडल प्रभारी पवन कुमार गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मा अंशुल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पोरवाल, पूर्व मंत्री विधायक ओमकार सिंह, एम.एल.सी. पीलीभीत, अमित यादव रिंकू, विधायक शरद वीर सिंह, राजीव राज गुप्ता, बरेली जिलाध्यक्ष सर्वश्री सुरेंद्र भाटिया, बदायूं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार धीगड, पीलीभीत जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, शाहजहांपुर नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित, औषधि  विक्रेता संघ से अखिल रस्तोगी, दुग्ध संघ के पदाधिकारी रसाज ग्रुप के चेयरमैन रईस अहमद, गौरव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सौरव गुप्ता, दीपक वर्मा, कार्यक्रम संयोजक विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व मंत्री, हेमराज वर्मा, विनय अग्रवाल सहित अन्य प्रमुख लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने