Top News

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर किसान मोर्चा द्वारा 71 किसान 71 जवान सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ


भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर किसान मोर्चा द्वारा 71 किसान 71 जवान सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ भारतीय भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगी जिसमें जनता के सेवा के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे आज पार्टी कार्यालय में जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर जिले भर से आए हुए किसानों एवं जवानों को फूल माला एवं अंग वस्त्र प्रदान कर 
सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत जी जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि जी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रीराम मिश्र, क्षेत्रीय किसान मोर्चा महामंत्री विकाश भदौरिया जी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा डॉ• विनोद दुबे ने कहा समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित, दूरदर्शी, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं। जिन्होंने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई सुधार किए हैं किसानों के लिए सम्मान निधि क्रेडिट कार्ड फसल बीमा एवं किसान निधि के माध्यम से किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बीड़ा उठाया है कुछ विपक्षी पार्टियां मोदी जी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है इसलिए किसानों की आड़ में देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोदी के रहते यह संभव नहीं है जनता सब जानती है निश्चित ही किसान मोदी जी की अगुवाई में समृद्ध साली बनेगा प्रधानमंत्री मोदी को युग पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया ।

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्षगण अमर चन्द्र,चंद्रकांती मिश्रा,अनंगपाल तोमर,जिलामंत्रीगण योगेंद्र कैथवार,प्रदेश कार्यसमित सदस्य किसान मोर्चा आशाराम राजपूत, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जीत कुमारी दुबे,नगर अध्यक्ष औरैया श्यामू अवस्थी,मण्डल अध्यक्ष दिबियापुर जगमोहन सिंह, नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अनुराग मिश्रा,जिला सह सयोंजक आईटी विभाग रजत दीक्षित, विधानसभा औरैया आईटी संयोजक विमल पाण्डेय मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा द्वारा दी गयी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने