Top News

7अक्टूबर को होगा युवा महोत्सव का आयोजन*

*7 अक्टूबर को होगा युवा महोत्सव का आयोजन*


*इच्छुक कलाकार 5 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण*


*युवा महोत्सव हेतु कलाकारों से मांगे गए आवेदन*

जनपद में युवा उत्सव का आयोजन आगामी 7 अक्टूबर को श्री कृष्ण सरोज महाविद्यालय ककोर में होगा। युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृत्य, कथक, भरतनाट्यम, मणिपुरी, ओडिसी, कुचपुड़ी, शास्त्रीय गायन- हिंदुस्तानी एवं कर्नाटक, मृदगम, सितार वादन, तबला वादन, हरमोनियम, बांसुरी वादन, गिटार वादन, वीणा वादन, एक्सटेम्पोर एवं एकांकी के साथ साथ स्थानीय स्तर पर प्रचलित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी सम्मिलित किया जाना है। जनपद के समस्त विकास खंडों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के यहां छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने हेतु प्रतिभाशाली कलाकारों को आमंत्रित किया जाना है। कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। जनपद के विजयी कलाकार मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने हेतु रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2021 है। युवा उत्सव मे प्रतिभाग हेतु जनपद के इच्छुक कलाकार  विकास खंडों में खंड विकास अधिकारी/क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर या सीधे विकास भवन कक्ष संख्या 51 पर अपना नाम, पता, उम्र एवं विधा का स्पष्ट रूप से उल्लेख कराते हुए कार्यक्रम हेतु पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने