नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. होमगार्ड विभाग में 30,000 महिलाओं की भर्ती की जाएगी. इसके लिए सरकार की तरफ से प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा.उत्तर प्रदेश के होम गार्ड विभाग में काफी समय से बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं.जिसकी वजह से काम भी प्रभावित हो रहे थे. लेकिन अब इन रिक्त पदों पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की तैयारियां की जा रही हैं. सरकार की तरफ से महिला सुरक्षा और महिला शक्ति अभियान को देखते हुए पदों पर महिलाओं की भर्ती करने पर विचार चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने इस प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है. होम गार्ड विभाग में कुल 1,18,348 स्वीकृत पद हैं. लेकिन, वर्तमान में लगभग 86,000 होमगार्ड ही कार्यरत हैं. इसके साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार कर्मी रिटायर भी हो जाते हैं. काफी समय से इन पदों पर कोई भर्ती भी नहीं हुई है. इसलिए विभाग द्वारा भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया गया है.
चयन प्रक्रिया और शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट और 10वीं और 12वीं की मेरिट के आधार पर किया जा सकता है. वहीं, भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों आवेदन कर सकेंगे. इस संबंध में अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दी जाएगी.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know