*किसान बन्धु कोई भी फसल अवशेष न जलायें*
*जैविक कृषि पद्धति को अपनाकर वर्तमान व भावी पीढ़ी को करें सुरक्षित- डीएम*
*औरैया 25 अगस्त 2021* - _बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2021 का आयोजन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित कृषक भाइयों को संबोधित करते हुए कहा की किसान भाई जैविक पद्धति के माध्यम से कृषि करके उन्नत फसल को उगाये। जैविक कृषि पद्धति को अपनाकर धरती की उर्वरता के साथ ही वर्तमान तथा भावी पीढ़ी दोनों को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। सभी किसान अन्य किसानों को भी इस बारे में जागरूक करें। उन्होने बताया कि जनपद में सिंचाई कि सुविधा के लिए नहरों की क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी के लिए नहरों के संचालन में कोई बाधा नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषक भाइयों को परंपरागत कृषि के अतिरिक्त कृषि में विविधीकरण अपनाकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करना चाहिए। कृषि के अतिरिक्त पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्यानिक खेती, बागवानी कुक्कुट पालन आदि अपनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से वैज्ञानिक तरीका अपनाकर खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषक भाई अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य करा लें तथा जिन पोषक तत्वों की कमी हो उसको पूरा करे। इससे उत्पादन में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि गोष्ठी के दौरान कृषक भाइयों द्वारा जो भी विषय रखे गए हैं उसका पूरा ध्यान रखते हुए पूरी तत्परता के साथ निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित सरकारी विभाग पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे ।जिला प्रशासन द्वारा कृषक भाइयों को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।_
_जिलाधिकारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक ही सपना है कि किसानों की आय दोगुनी हो इसलिए सभी किसान गोष्टी के माध्यम से जागरूक व अन्य को भी जागरूक करें ताकि अच्छी पैदावार हो और जनपद का नाम रोशन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्निकल व नए शोध कि जो जानकारी अधिकारियों व वैज्ञानिकों के माध्यम से प्राप्त हो रही है उसके अनुसार खेती करें अन्य को भी जागरूक करें। उन्होने किसानों से कहा कि किसी भी प्रकार के फसल अवशेष को न जलाया जाये। फसल अवशेष जलाने पर भूमि की उर्वरक शक्ति कमजोर होती है साथ ही पर्यावरण प्रदूषण फैलने से कैंसर, अस्थमा व अन्य घातक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।_
_इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए जनपद के किसान भाइयों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा । कृषक भाइयों की छोटी मोटी जो भी कठिनाइयां है उनको कृषि वह अन्य संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा ।किसानों को कोई असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी व सैकड़ों की संख्या में किसान बन्धु मौजूद रहें।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know