■ *टीकाकरण कराने को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में चिकित्सा कर्मियों व पुलिस ने बहाया पसीना*
शुभम बाबू
बेला (औरैया) सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बेला के चिकित्सा कर्मियों ने धुआंधार दो सौ लोगों का टीकाकरण कर दोहरा शतक लगाया।।
चिकित्साधिकारी डॉ चंद्रशेखर,डॉ सिद्धार्थ व फार्मासिस्ट एस एन दुवे की अगुआई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में उमड़ी भारी भीड़ के बीच 18 से 44 व 45 वर्ष से अधिक के लोगों ने कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाए,अब लोगों के अंदर से गलतफहमी दूर हो गई है 80 वर्ष की महिला सुमित्रा देवी ने बड़े ही उत्साह पूर्वक कोरोना की प्रथम डोज लगवाई और कहा कि लोगों ने बड़ा भ्रम पैदा कर दिया था इस वजह से हम लोग भयभीत थे वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद उन्होंने कहा मुझे किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई भारी भीड़ को देखते हुए लाइन लगवाकर टीके लगाए गए, डॉ चंद्रशेखर ने बताया स्वास्थ्य कर्मियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा बहुओं द्वारा घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया गया था जिससे वैक्सीन लगवाने में अब लोगों में जागरूकता आई है और अब महिला व पुरुष वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित हैं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 5:00 बजे से भीड़ लग जाती है इसके बाद लोगों को क्रमवार वैक्सीन के टीके लगाए जाते हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में कई ग्राम पंचायतों के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं आज देखने को मिला ज्यादा अफरा-तफरी रही पुलिस फोर्स को बुलाकर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई,इस मौके पर डॉ चंद्रशेखर,डॉ सिद्धार्थ कुमार,वरिष्ठ फार्मासिस्ट श्याम नरेश द्विवेदी, फार्मासिस्ट राजीव पाल, घनश्याम दास गुप्ता, प्रभात अवस्थी,धर्मेंद्र सिंह अमित कुमार, अनिल कुमार, संजय यादव, आदि का लोगों को वैक्सीन लगवाने में बड़ा ही योगदान रहा।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know