उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
गांव में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इटावा।चंबल व यमुना नदी में आई बाढ़ से चकरनगर, बढ़पुरा व महेवा ब्लाक के कई गांव प्रभावित हुए हैं। कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इन सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव - गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है | यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास का । उन्होंने बताया - इन सभी ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ में निरंतर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है | वह स्वयं भी वहां जाकर स्थिति का आंकलन किया | बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लोगों को होने वाली बीमारियों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें समय से दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ सुशील कुमार ने बताया - 10 मोबाइल रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) 24 घंटे बाढ़ क्षेत्र में काम कर रही है । चकननगर में 5 टीमें, बढ़पुरा में 3 टीमें,महेवा ब्लाक में दो टीमें गांव - गांव जाकर कोरोना सैंपलिंग भी कर रही हैं और स्वास्थ्य सुविधाएं व दवा उपलब्ध करा रही हैं ।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की कमान संभाल रहे हैं चिकित्सा अधीक्षक
राजपुर, चकरनगर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया भरेह,हरौली बहादुरपुर,डिवौली आदि गांव ज्यादा बाढ़ ग्रस्त हैं । मंगलवार कोइन गांव में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्वास्थ्य टीमों ने भ्रमण कर स्थानीय लोगों सभी चिकित्सीय मदद का भरोसा दिया।वहां पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य टीमें ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके सहयोग से दवाएं और अन्य सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। हमारा प्रयास निरंतर यही है रहता है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की बीमारियों पर नजर रखी जाए और उन्हें समय से दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बढ़पुरा ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनोद शर्मा ने बताया - बसवारा, बढ़पुरा मड़ैया पछायगांव आदि लगभग नौ गांव बाढ़ ग्रस्त हैं । हम सभी ग्राम प्रधान के संपर्क में है और स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सहायता से हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
महेवा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी ने बताया - नौ स्वास्थ्य टीमें बाढ़ ग्रस्त गांव मड़ैया मड़हान,आड़ावा,विलहटी आदि गांवों में काम कर रही है। उन्होंने बताया सभी स्वास्थ्य टीमों के साथ में समन्वय स्थापित करता हूं और सभी जगह दवाइयां स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया चकरनगर और महेवा ब्लाक में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से संपर्क करने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
आयुष विभाग(आयुर्वेद) द्वारा भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं
आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ कप्तान सिंह ने बताया - बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉक्टरों की सहायता से बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविरों का आयोजन हो रहा है, इसी क्रम में मंगलवार को डॉ पूनम के संचालन में धूमनपुरा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और लोगों को दवाई वितरित की गई। उन्होंने बताया डॉ लोकेश कुमार, डॉ कमल कुशवाहा को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर पहुंचे इसके लिए नोडल नियुक्त किया गया है। समय-समय पर में नोडल अधिकारियों और स्थानीय आयुर्वेद चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर वहां दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी लेता हूं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know