Top News

आयुष्मान कार्ड है पास तो मुफ्त इलाज होगा आसान”

उत्तर प्रदेश न्यूज 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोशियेशन
आयुष्मान कार्ड है  पास तो मुफ्त इलाज होगा आसान  

आयुष्मान भारत योजना की  लाभार्थी रेनू का जिला अस्पताल में हुआ सफल ऑपरेशन
इटावा।आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को  इलाज के लिए आड़े वक्त में परेशान नहीं होना पड़ेगा, बस जरूरी है कि समय से आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपने पास रखिये । योजना के तहत  किसी भी बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल व सभी सीएचसी और जनपद के सात  निजी अस्पतालों  पर  सारी सुविधाएं और इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है , यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवान दास का । उन्होंने बताया आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड धारक का सालाना पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज करवाया जा सकता है, जनपद  में आयुष्मान कार्ड लाभार्थी को इलाज में किसी भी तरह की कोई परेशानी न  हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके बावजूद कहीं कोई अनियमितता होती है तो लाभार्थी  सीधे आकर संपर्क कर सकता है । अनियमितता बरतने वाले लोगों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड लाभार्थी रेनू का हुआ सफल ऑपरेशन
जिला अस्पताल में गांव पीहरपुर, थाना बलरई निवासी 32 वर्षीया  रेनू का मंगलवार (3 अगस्त)को सफल ऑपरेशन किया गया।  रेनू ने कहा – “मुझको बच्चेदानी में गांठ की समस्या थी, इसलिए अत्यधिक रक्त स्त्राव हो चुका था और लगातार रक्त बहने के कारण हीमोग्लोबिन घटकर पांच रह गया था। इसी कारण मेरी हालत अस्थिर हो गई तब मैं जिला अस्पताल में  भर्ती हुई। मेरा सफल ऑपरेशन सर्जन डॉक्टर पीयूष तिवारी ने किया । अब मैं स्वस्थ महसूस कर रही हूं और पहले से मेरी स्थिति बेहतर है।“
लाभार्थी के पति लोकेश यादव ने बताया -  पत्नी का आयुष्मान कार्ड था इस कार्ड की वजह से मुझे जिला अस्पताल में सभी नि:शुल्क सुविधाएं मिली। उन्होंने बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, पत्नी की हालत बिगड़ गई थी और खून की भी जरूरत थी तब जिला कार्यक्रम 
प्रबंधकडॉ. आशीष के द्वारा ब्लड बैंक से ब्लड का इंतजाम किया गया। आयुष्मान मित्र अनिकेत का भी समय-समय पर पूरा सहयोग मिला। मैं अगर किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में जाता तो मेरा बहुत पैसा खर्च  हो जाता, शायद कर्ज भी लेना पड़ता। लेकिन मेरे पास आज आयुष्मान कार्ड था जिसकी वजह से पत्नी का इलाज नि:शुल्क हो सका । मैं सभी जनपद वासियों से कहूंगा जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्थाएं अच्छी हैं। सभी गोल्डन कार्ड लाभार्थी जरूरत पड़ने पर मेरी तरह जिला अस्पताल में आकर नि:शुल्क इलाज का लाभ ले सकते हैं।
जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया मरीज जब जिला अस्पताल में आया उसकी स्थिति ठीक नहीं थी शरीर में रक्त की कमी थी लेकिन ऑपरेशन के बाद अब वह पूरी तरह  स्वस्थ है।
आयुष्मान भारत योजना डीपीसी डॉ आशीष ने बताया यदि जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड लाभार्थी को कोई समस्या आ रही हो तो आयुष्मान मित्र अनिकेत राठौर से समन्वय स्थापित करें और मुझसे भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में लगभग 6.5 लाख  लाभार्थी पंजीकृत हैं। इस योजना के तहत 11 सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों दीपकिरन नर्सिंग होम, जीएलपी हॉस्पिटल, जेके हॉस्पिटल, सुशीला हॉस्पिटल ,सूर्या सर्जिकल मेटरनिटी सेंटर, डिस्ट्रिक्ट आई रिलीफ सोसायटी,उमेधा आई हॉस्पिटल, में नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने