Top News

औरैया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता सहार/औरैया गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी ने शिक्षक समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर यादव से मुलाकात की। ब्लॉक अध्यक्ष संजय तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ समस्याओं से संबंधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा। कहा कि समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय खोले जाने से पूर्व विद्यालयों को सैनेटाइज कराया जाए,ब्लॉक कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिसौदिया ने कहा बी आर सी सहार में लगा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का बैनर अराजक तत्वों द्वारा फाड़ा गया जो निंदनीय है कृपया इसको संज्ञान में लेते हुए कार्रवाही की जाए। नव नियुक्त शिक्षकों(69000 भर्ती) का एरियर शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा कर जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। ब्लॉक मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि कुछ शिक्षकों का चयन वेतनमान अभी तक छूटा हुआ है आपके कार्यालय से छूटे हुए शिक्षकों की पत्रावलियां अग्रसारित की जाएं।वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजभान सिंह राजपूत ने कहा डी बी टी फार्म अपलोड करने हेतु बी आर सी स्तर पर व्यवस्था की जाए,तथा ऑनलाइन अवकाश में शिक्षकों को मोबाइल नेटवर्क समस्या आ रही है इसलिए ऑफ लाइन अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाए।इस अवसर पर संजय तिवारी,महेश शर्मा,अमित पाल,ब्रजभान राजपूत,विपिन यादव,शिशुपाल सिसौदिया,संजीव पाल, अमित कुमार,देवांशु श्रीवास्तव,राकेश राजपूत,सर्वेश पाल,अशोक वर्मा, आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने