*भाजपा नेता की समाजसेविका मां के निधन पर शोक की लहर दौड़ी*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के कस्बा बेला निवासी प्रमुख समाजसेवी व युवा भाजपा नेता जेपी त्रिवेदी की समाज सेविका मां के असमय निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।।
जानकारी पाकर शोकाकुल ग्राम व क्षेत्र वासियों ने समाज सेविका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, ग्राम बेला निवासी जेपी त्रिवेदी जिला प्रभारी सोशल मीडिया भाजपा की माता रामसिया उम्र 68 वर्ष पत्नी महेश चंद्र त्रिवेदी "शास्त्री" के असमय निधन की जानकारी पाकर
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, मंजू सिंह सेंगर,अनिल शुक्ला क्षेत्रीय संयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम ,विमल दुवे,राजकुमार दुवे,राजेश सिंह चौहान,जिलापंचायत सदस्य वासुदेव सिंह प्रजापति ,विजय कुशवाहा पूर्व प्रधान मल्हौसी , राहुल चौहान ,बबलू चौहान,राजा ठाकुर तथा ग्राम व कस्वा बेला तथा समीपवर्ती ग्रामों के निवासी संभ्रांत जनों व भाजपा नेताओं ने जेपी त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों को धैर्य बंधाया और शवयात्रा में शामिल हुए।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know