Top News

सम्पूर्ण समाधान दिवस व निरीक्षण थाना बिधूना

*सम्पूर्ण समाधान दिवस व निरीक्षण थाना बिधूना*– आज दिनांक 17.07.2021 को औरैया तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, अपर जिला अधिकारी औरैया, उप जिलाधिकारी तहसील बिधूना व  क्षेत्राधिकारी बिधूना तथा तहसील के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा पुलिस से जुड़े विवादों को जल्द से जल्द अधीनस्थों को निस्तारण करने के आदेश दिए तथा कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो का निस्तारण तय समयावधि व गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधि0/कर्म0गणो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम द्वारा थाना बिधूना का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर,कार्यालय व रजिस्टरों को चेक किया गया सूचनाएं अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई तथा उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करने  हेतु निर्देशित किय़ा गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने