*ग्राम प्रधान संगठन के जितेंद्र बने जिला महामंत्री*
*बिधूना,औरैया।* ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने संगठन के जिला संयोजक प्रदीप यादव की सहमति से विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत भदसया के नवनिर्वाचित प्रधान जितेंद्र सिंह सेंगर को संगठन का जिला महामंत्री मनोनीत किया है। जिला महामंत्री बनाए जाने पर प्रधानों ने गुरुवार को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा है कि प्रधान संगठन प्रधानो के हक की लडाई लगातार लड रहा है, और उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द प्रधानों की न्यायोचित मांगों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानों को चाहिए कि वे निष्पक्ष ढंग से अपनी- अपनी ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करें। श्री पांडे ने कहा कि किसानों के बाजिब हक के लिए संगठन निरंतर संघर्ष के लिए अडिग है। इस मौके पर जिला महामंत्री जितेंद्र सेंगर ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरने का वह भरसक प्रयास करेंगे, और प्रधानों के हक की लड़ाई लड़ने को सदैव तैयार रहेंगे। इस मौके पर जिला संयोजक प्रदीप यादव , गुड्डू , शैलेंद्र सिंह भदौरिया व किशन सिंह सेंगर आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know