Top News

सदर विधायका ने जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन

★जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े में परिवार नियोजन गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाएगा- मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इटावा।वर्तमान समय में बढ़ती जनसंख्या एक प्रमुख समस्या है,जो विकास के रास्ते में सबसे बड़ी बाधक है। 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 अरब के पार हो गई। तब संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए,साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का निर्णय लिया। यह दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।
जनपद में विश्व जनसंख्या दिवस पर शुरू हुए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया के द्वारा किया गया उन्होंने इस अवसर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम की जागरूकता के लिए पब्लिसिटी बैन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस अवसर पर कहा सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए गंभीर है इसीलिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। जिससे जन जागरूकता हो और छोटा परिवार सुखी परिवार का महत्व समझा जाए। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा बहुओं के कार्यों की बहुत सराहना की। और कहा आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख कड़ी है। जनपद में सहभी आशा बहुएं अपने कार्य के लिए बधाई की पात्र हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने बताया 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़े का सफल आयोजन किया गया। और आज (11 जुलाई)से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। उन्होंने कहा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े में परिवार नियोजन गतिविधियों पर विशेष बल दिया जाएगा।इस पखवाड़े के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा धयान रखा जायेगा । और जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन संसाधनों व"बास्केट ऑफ चॉइस"की स्टॉल लगाकर गर्भनिरोधक की मांग पर प्रत्येक लाभार्थी को दो  माह तक का अतिरिक्त इच्छित गर्भनिरोधक सामग्री उपलब्ध करायी  जाएगी। ताकि लाभार्थी को बार-बार गर्भनिरोधक प्राप्त करने हेतु केंद्र पर न  आना पड़े। कंडोम बॉक्स में नियमित रूप से कंडोम भरा जाएगा एवं प्रत्येक दिन नियमित अंतराल पर कीटाणु रहित डिसइन्फेक्ट किया जाएगा।  बास्केट ऑफ च्वाइस  पर इच्छुक दंपति  को परामर्श दिया जाएगा तथा मांग एवं खपत के अनुसार  स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक मात्रा में गर्भनिरोधक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए गर्भनिरोधक का वितरण किया जाएगा। और पुरुष या महिला नसबंदी के लिए शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा।
जनपद में मनाए गए विश्व जनसंख्या दिवस के इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ अवधेश  आरसीएच नोडल डॉ सुशील कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप दीक्षित, डीएफपीएलएम अमित विश्वकर्मा, यू एच सी, मनोज, डीएफपीएस शिशिर गुप्ता, पीसीआई मैनेजर प्रोग्राम शीला रावत,  आलोक चतुर्वेदी, आई पास संस्था, और जनपद की आशा बहुएं, ब्लाक प्रमुख, वार्ड मेंबर ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने