सिपाही से दिबियापुर थाने में दोबारा कराई शादी, जानिए- क्या है पूरा मामला
एटा जिले के जलेसर में यूपी 112 में तैनात सिपाही की पत्नी ने एसपी से शिकायत की थी। इसपर एसपी के निर्देश के बाद थाने के मंदिर में युवती की सिपाही पति से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराते हुए जयमाल डलवाया गया
पुलिस कर्मी बृजेंद्र कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र करियापुर गांव निवासी है और जलेसर (जिला एटा ) में यूपी 112 में तैनात है। रविवार को बृजेंद्र ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के असेनी गांव निवासी संगीता के गले में जयमाला डालकर दोबारा शादी की रस्मों को पूरा किया। उप निरीक्षक शंभू दयाल ने बताया महिला को एक बच्चा है व उसके पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई साल पहले सिपाही से उसकी मुलाकात हुई थी। वह एक-दूसरे के घर आने जाने लगे। इसके बाद उन्होंने शादी भी कर ली थी और साथ रहने लगे थे। महिला इस शादी को नहीं मान रही थी और हिंदू रीति रिवाज से विवाह करने की बात पर अड़ी थी।
महिला ने एसपी अपर्णा गौतम को कुछ दिन पहले शिकायती पत्र दिया था, जांच के आधार पर दोनों को बुलाया गया। पूछताछ में सिपाही ने कहा उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व महिला से शादी हो चुकी है, लेकिन वह इस बात को नहीं मान रही। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के समझाने पर दोनों दोबारा जलमाला डलवाने के लिए राजी हुए। इस दौरान महिला के ताऊ सुभाष व सिपाही की मां उमा देवी भी मौजूद थी। सिपाही व महिला जयमाल डालने के बाद खुश नजर आए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know