उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरेया । सोमवार को थाना बेला के उ0नि0 पान सिंह द्वारा अभियुक्त बाबूराम कंजर पुत्र सीताराम निवासी बेला बस्ती थाना बेला को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से शराब बनाने के उपकरण व 20 लीटर कच्ची नाजायज कच्ची शराब बरामद हुई।
उधर थाना अजीतमल के उ0नि0 विनोद कुमार द्वारा अभियुक्त अजय कुमार पुत्र रमेश निवासी जगन्नाथपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामद हुई। वही जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से 13 अभियुक्तों को धारा 151 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know