*बाइक से गिरकर महिला की हालत गंभीर*
■ *108 एंबुलेंस ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार,चिकित्साधीक्षक डॉ राकेश सचान के निर्देशन में डॉ. नवीन ने बेहतर चिकित्सा कर महिला की बचाई जान*
घनश्याम सिंह
औरैया
थाना बेला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डमरपुर निवासी महिला कमला अपने पति जगराम के साथ बाइक द्वारा याकूबपुर कस्बा जा रही थी तभी वह याकूबपुर कस्बे के पूर्व अचानक असंतुलित होकर बाइक से सड़क पर गिर गई जिससे कमला की हालत गंभीर हो गई, मोहल्ले वासियों ने महिला को सड़क किनारे लिटा कर 108 एंबुलेंस को फोन किया, इस पर तत्काल आकर एंबुलेंस चालक प्रमोद व ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी राजेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गए और महिला को उपचार हेतु भर्ती कराया,जहां चिकित्साधीक्षक डॉ राकेश सचान के निर्देशन में डॉ. नवीन ने बेहतर चिकित्सा कर महिला की जान बचाई।
।।
फोटो -1.घायल महिला 2.उपचार को ले जाते 108 एंबुलेंस चिकित्सा कर्मी
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know