Top News

ऑटो की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल*

*ऑटो की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल*

*औरैया।* मुख्यालय आये एक वृद्ध को शुक्रवार की दोपहर ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम माखनपुर निवासी जागेश्वर 65 वर्ष पुत्र हरिराम किसी काम से शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यालय आया हुआ था, जैसे ही वह पैदल मुख्यालय पुलिस चौकी के समीप पहुंचा। उसी समय एक ऑटो चालक ने ऑटो तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने