Top News

शिवोहम यादव बने समाजवादी पार्टी औरैया व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
★शिवोहम यादव को समाजवादी व्यापार सभा का जिला उपाध्यक्ष (औरैया) बनाया गया

★व्यापार सभा जिलाध्यक्ष ने शिवोहम यादव को सोपी अहम जिम्मेदारी
औरैया(दिबियापुर)।पंचायत चुनाव  को देखते हुए औरैया समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा लगातार अपनी कार्यकारणी को बढ़ाने का काम कर रहे है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अहम जिम्मेदारी व्यापार सभा औरैया की दी है।जिसको वखूबी निभाते हुए लोगो को ज्यादा से ज्यादा समाजवादी में जोड़ने का काम विपिन गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। वही जनपद में प्रत्येक जगह पर लोगो से मिलकर विपक्ष की सरकार द्वारा हो रहे व्यापारियों के उत्पीड़न व समस्याओ को रख रहे है।और लोगो को बता रहे है इस सरकार में हमेशा से ही व्यापारी वर्ग के लोगो का उत्पीड़न करने का काम किया है। वही जिला औरैया से व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा  दिबियापुर सहायल रोड निवासी शिवोहम यादव को जिला की अहम जिम्मेदारी भी सोपी। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता द्वारा व्यापार सभा का जिला उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।शिवोहम यादव को जिला  उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर समाजवादी पार्टी ने तह दिल से स्वागत किया। फूल माला पहनाकर सम्मान दिया।वही शिवोहम यादव ने आस्वाशन दिया है कि में लोगो के बीच रहकर कर्तव्य निष्ठा से कार्य को करूंगा । हर संभव सभी वर्ग के लोगो की मदद करने का काम करूंगा।जिसमे मौके पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के गोविंद पोरवाल (नगर अध्यक्ष), दिव्यांश पाण्डेय (नगर सचिव), गौरव पाल (नगर उपाध्यक्ष), रोहित कुमार दोहरे (नगर सचिव),रणवीर कुशवाहा (विधानसभा उपाध्यक्ष) व मो दिलशाद, गिरधारी यादव सुमित मनीष दोहरे आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने