उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। तीसरी लहर की आशंका के बीच जिले में एक और मासूम कोरोना संक्रमित मिला है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि भाग्यनगर ब्लॉक के गांव गुशाई का पुरवा में छह वर्षीय मासूम कोरोना संक्रमित मिला है। बच्चे को हल्का जुकाम था। खांसी आने पर उसके पिता ने चिकित्सक की सलाह पर जांच कराई तो बच्चा संक्रमित मिला। उसे होम आइसोलेट किया गया। इससे पहले एरवाकटरा के खानजहांपुर में मासूम संक्रमित मिल चुका है। जिसका सैफई में इलाज चल रहा है।
एक सप्ताह में दो बच्चों समेत छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि सावधानी बरतने की अपील के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के संक्रमित होने की आशंका है। अभिभावकों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिले में चार हॉटस्पॉट घोषित हैं। स्वास्थ्य टीमों ने कुल 1700 सैंपल लिए हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know