Top News

युवा फिर बनाएंगे यूपी में सरकार: प्रांशु दत्त द्विवेदी

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
धौलाना:-मनोज तोमर
धौलाना।बुधवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी व क्षेत्रीयअध्यक्ष सुखविंदर सोम का जनपद हापुड में पहली बार आगमन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचकर जनपद के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं की सरकार को बनाने में अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे स्वागत योग्य व सराहनीय कार्य किए हैं जिनके बारे में पूर्व की सरकारें सोचा भी नहीं करती थीं। उन्हीं जन हितैषी कार्यों के बल पर एक बार फिर से भाजपा चार सौ पार सीट लेकर प्रदेश में सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि युवा एक वरिष्ठजनों के दिशा निर्देशन में एक बार फिर से यूपी में सरकार बनाने जा रहे हैं।भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने मोदी व योगी सरकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की एक नहीं अनेक उपलब्धियां जनता के बीच लेकर जाने वाले युवा ही हैं। इन्हीं के दम पर एक बार फिर से भाजपा विरोधियों के मुंह पर ताले डालने जा रही है। उन्होंनेकार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व युवाओं का आभार जताया। कार्यक्रमजिला कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। इससे पहले धौलाना क्षेत्र के छिजारसी टोल ब्रिज पर दोनों युवा नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उपेंद्र राणा ने कहा कि प्रांशु दत्त द्विवेदी व सुखविंदर सोम को नई जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में एक नई ताकत का संचार हुुआ है। इस सक्रियता व ताकत का लाभ विधानसभा चुनावों मेंमिलने जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, पीयूष ओमपाल राणा।गोयल, मोहन सिंह, यशपाल सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष राजसुंदर तेवतिया, नरेश तोमर, संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष डा सोनू ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्षजिला अध्यक्ष मनोज गौतम, आईटी जिला संयोजक अनिरुद्ध कस्तला, पूर्व जिलामहामंत्री दीपक भाटी, हर्षदीप त्यागी, दुष्यंत शर्मा, प्रशांत गौड आदि
मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने