*आवारा पशुओं ने किया रोड जाम*
*किसानों के साथ राहगीर भी परेशान*
*कंचौसी,औरैया* सहार ब्लॉक के कंचौसी कस्बे में आवारा पशुओं ने किसानों के साथ साथ राहगीरों को भी परेशान कर रखा है।सूर्य अस्त होने के बाद ये आवारा जानवर कस्बे के मुख्य मार्गो पर खड़े हो जाते है और वाहन चालकों और राहगीरों का निकलना दूभर कर देते है।लगभग दो दर्जन पशुओं का झुंड जिन किसानों के खेतों में घुस जाता हैं खेतो को पल भर उजाड़ देता है।इन आवारा जानवरों के कारण किसानों की रात की नीद हराम है। धान की तैयार की जा रही पौध को किसानों को रात रात भर जागकर रखाना पड़ता है।इसी तरह इन आवारा जानवरों के कारण सड़क पर चलना दुश्वार है।कई बार इन जानवरों को बचाने के चक्कर में वाहन सवार चुटहिल हो जाते है।कस्बे के लोगो और किसानों का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन से शिकायत करने के बाबजूद भी इन जानवरों को नहीं पकड़वाया गया।कस्बा कंचौसी के आस पास गौशाला न होने के कारण इन जानवरों ने पूरे कस्बे में हल्ला बोल मचा रखा है।कस्बे के रहने वाले विनोद,राम बाबू,बीरेंद्र यादव, योगेश बाथम,शती प्रसाद,शिवराम फौजी, दुल्ले आदि लोगो शीघ्र ही इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर निकट की गौशालाओं में भेजने की मांग की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know