Top News

औरैया में होटल में बुलाकर दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म,फिर कुछ हुआ ऐसा

औरैया में होटल में बुलाकर दोस्त की बहन से किया दुष्कर्म,फिर कुछ हुआ ऐसा 

उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता औरैया। फेसबुक पर दोस्ती कर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप युवती ने लगाया है। तीन साल पुराने मामले में अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने की बात पुलिस को बताई है। अछल्दा थाने में कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अछल्दा थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी चचेरे भाई के दोस्त से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। 25 अक्टूबर 2018 को एक कोचिंग सेंटर में सचिन वर्मा निवासी सिकंदरा कानपुर देहात उससे मिलने आ पहुंचा। सचिन उसे दोस्ती की बात कहकर बहला फुसलाकर होटल ले गया और दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि सचिन ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा।
इसके डर से उसने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी। नौ अगस्त 2019 को सचिन उसके गांव आया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपने साथ ले गया। 10-12 दिन एक कमरे में बंद करके रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 12 दिन बाद उसे अछल्दा छोड़ गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है। उसने तलाक देकर मुझे शादी का आश्वासन भी दिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने