*आगामी पर्व के मद्देनजर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च-* आज दिनाँक- 20.07.2021 को पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा आगामी पर्व ईद-उल जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत कोतवाली औरैया के अन्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों सुभाष चौराहा से संजय गेट होते हुए जेसीज चौराहा की तरफ भारी पुलिस बल के साथ आमजन मानस में सुरक्षा की भावना जाग्रत करने हेतु पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर कल दिनांक 21.07.2021 को मनाये जाने वाले पर्व को शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाने व कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई। सड़क पर अतिक्रमण करने वालें दुकानदारो को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया राजदेव प्रजापति व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक औरैया संजय कुमार पाण्डेय, यातायात प्रभारी औरैया देवेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
आगामी पर्व के मद्देनजर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know