■ *अधिवक्ताओं ने दिवंगत समाज सेविका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व दो मिनट का मौन रखा*
घनश्याम सिंह
औरैया
तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह कुशवाहा एडवोकेट की समाजसेविका मां का स्वर्गवास होने पर समस्त अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत समाज सेविका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।।
तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के महामंत्री
अतुल कुमार तिवारी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अध्यक्ष /वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप सिंह कुशवाहा एडवोकेट की मां का सोमवार को स्वर्गवास को हो गया, इस मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तहसील बार एसोसिएशन के बार हाल में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुरारी लाल यादव,वरिष्ठ अधिवक्ता राम किशोर शुक्ला, आनंद मोहन शर्मा, जय गोपाल राठौर, सदन सिंह,अशोक कुमार सिंह, चंद्रशेखर, विनीत श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, रामपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, दीप कांत, पुष्पेंद्र शुक्ला, संतोष तिवारी, अनुराग, संत कुमार गुप्ता, राजेश शुक्ला, पुष्पेंद्र यादव, रविंद्र शाक्य आदि तमाम अधिवक्ता उपस्थित थे।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know