■ *परिजनों व ग्रामीणों में दौड़ी शोक की लहर*
■ *सिंचाई विभाग की घोर अनदेखी से हुआ हादसा*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद औरैया के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पृथ्वीपुर में खेतों से लौट रही एक 7 वर्षीय अबोध बालिका की कंसुआ रजबहा में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पृथ्वीपुर निवासी विजय कुमार की 7 वर्षीय बेटी जान्हवी विगत दिवस खेतों पर परिजनों को खाना देने के लिए गई थी वहां से वापस लौटते समय शाम करीब 6:00 बजे गांव के सामने कंसुआ रजबहा पर रखे बिजली के खंबे से गुजरते समय उसका संतुलन बिगड़ने से कंसुआ रजबहा में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई, शाम को कार्य करके वापस लौटे परिजनों को जब मालूम हुआ कि जान्हवी अभी घर नहीं आई है तो परिजन व गांव वासी खेतों की तरफ ढूंढने के लिए गए पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा, कंसुआ रजवाहा में गिरने की आशंका से परिजन व ग्रामीण सुबह उसके शव को रजवाहा में ढूंढते हुए ग्राम मल्हौसी के निकट सुबह पहुंचे जहां उसका शव मिल गया जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया, ग्रामीणों ने बताया कि कंसुआ रजबहा के किनारे पक्का करने के समय सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गांव के सामने खेतों की ओर जाने वाली पुलिया तुड़वा दी थी जबकि नई पुलिया नहीं बनाई गई थी, ग्रामीण खेतों के लिए जाने के लिए गांव के सामने बिजली के खंबे रखकर आते जाते थे, कल विजय की बेटी जान्हवी उसी खंभे से खेतों से वापस लौटते समय असंतुलित होकर पानी में गिर गई, ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के लिए सीधे तौर पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार हैं ग्रामीणों ने कई बार पुलिया बनवाने की मांग की पर उनकी मांग को अनदेखा कर दिया गया ग्रामीणों ने बताया कि गांव से बंबा के उस पार जाने के लिए कोई भी साधन मुहैया नहीं है, पुलिया टूटने से ग्रामीणों को आने जाने के लिए परेशानी होती थी इस पर ग्रामीणों ने निकलने के लिए बिजली का खंबा रख लिया था जिससे वे आवागमन करते थे,अगर सम्बन्धित अधिकारियों ने पुलिया निर्माण करा दिया होता तो अबोध बालिका की जान नहीं जाती,घटना की जानकारी पाकर ग्राम प्रधान इन्द्रबहादुर यादव समाजसेवी लालू,नरेन्द्र,एस के शुक्ला आदि तमाम लोग पीड़ित पिता के घर पंहुचे और शोक संवेदना व्यक्त की।।
फ़ोटो-
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know