*अलग अलग दो घटनाओं में हुई मारपीट ,दो गम्भीर घायल*
*दिबियापुर, औरैया।* पहली घटना में थाना क्ष्रेत्र के ककराही के कपडियन डेरा जमुही निवासिनी महिला मुन्नी देवी पत्नी दीवान सिंह ने बताया कि बीते दिनों गांव के ही शिवा से उसके पुत्र विक्रम का आपस मे विवाद हो गया था ,उसी प्रतिशोध के कारण बीते शाम को गांव के ही राजू अली पुत्र अंसार अली जमुही ककराही , अकबर पुत्र फहीम खां निवासी जमुही , शादाब पुत्र शमसुद्दीन निवासी जमुही , कन्हैया निवासी थाने के पीछे व ललई आदि ने उसके पुत्र विक्रम कपाड़िया को बुलाया और बुलाकर एक विद्यालय के पीछे जमकर मारपीट कर दी, और शोर सुनकर आसपास के लोग आ गये। तब वह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए ,घटना की सुचना पर कस्वा इंचार्ज मौके पर पहुचें और जांच पड़ताल कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। घटना की सूचना कार्यवाहक थाना प्रभारी मो० शाकिर ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों को दी, और उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर दूसरी घटना थाने के पीछे संजय नगर मोहल्ले की है जहां दो पक्षो के आपसी विवाद में बचाव करने पहुचें अरुण पुत्र राजेश की दबंगो ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने उसे सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नही दी गई थी। इस सम्बंध में दिबियापुर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी मो० शाकिर ने बताया कि घटना की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know