Top News

बारात में शामिल हुए पत्रकार की मारपीट कर चेन व रूपये निकाले

*बारात में शामिल हुये पत्रकार की मारपीट कर चेन व रुपये निकाले* 

*घटना से जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त ,आरोपियों पर कार्यवाही की मांग शुरू*

*सहायल,औरैया।* थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में मामा के लड़के की शादी में गये औरैया निवासी एक पत्रकार को दुल्हन के भाई भतीजो ने मारपीट कर गले में पड़ी सोने की चेंन व जेब में पड़े 15 हजार से ज्यादा रुपए भी छीन लिए। बाद में उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसको गांव से बाहर निकाल घर भेज दिया । पीड़ित  पत्रकार ने थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को थाने में दिए प्रार्थना पत्र में औरैया कोतवाली के पढ़ीन दरवाजा निवासी  कानपुर से प्रकाशित एक अखवार के विज्ञापन प्रतिनिधि  कुलदीप पुत्र श्याम सुंदर ने बताया उसके मामा अरविंद कुमार के पुत्र विकास की बारात वहलोल पुर गांव में गई थी। बरात पहुंचने के बाद खाने का प्रोग्राम चल रहा था, तभी अचानक एक बराती से कहासुनी होने लगी। जिस पर वह बीच बचाओ करने लगा, तभी यह बात दुल्हन के पिता भाई व भतीजो को नागवार गुजरी, और उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोग बचाने आए तो उन लोगों  को भी मारने पीटने लगे। इसी दौरान उन लोगों ने उसकी गले में पड़ी सोने की चेंन व जेब में पड़े रुपए भी निकाल लिए। 112 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे गांव से बाहर निकाला। इसके बाद वह अपने घर चला गया। उसने पुलिस से जांच कर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सहायल थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार का कहना है मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने