■ *कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सांसद कौशल किशोर ने श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान की पहल की सराहना की*
■ *पर्यावरण व समाज की सुरक्षा के लिए सभी लोग मिट्टी के कुल्हड़ प्रयोग करें--चंद्रिका प्रसाद यादव प्रमुख समाजसेवी व श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान अध्यक्ष*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ
पर्यावरण रक्षा व समाज सेवा की अलख जगाते हुए श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान के स्वयंसेवकों ने लखनऊ शहर में अभियान चलाकर जनसमुदाय से प्लास्टिक के कुल्हड़ व पत्तलों के बहिष्कार का आवाहन किया।।
कोरोना काल के आरंभ से लेकर आज तक वंचितों जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र व दवाएं वितरित कर मानवता की मिसाल पेश करने से सुर्खियों में आए राजधानी लखनऊ के श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान के जांबाज स्वयंसवकों ने
लखनऊ शहर में अभियान चलाकर जन समुदाय को प्लास्टिक के कूलर व पत्थरों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जागरूकता अभियान के तहत संस्थान के स्वयंसेवकों ने (हजरतगंज, कैसरबाग, चौक , राजाजीपुरम हैदरगंज, आदि) चाय की दुकानों पर मिट्टी के प्याले बांटे व प्लास्टिक के कुल्हड़, पत्तल के प्रयोग बन्द करने का आवाहन किया,
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद कौशल किशोर ने किया, इस मौके पर सांसद ने कहा कि श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान द्वारा पर्यावरण व समाज हित में चलाई जा रही यह मुहिम वाकई सराहनीय है उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान में समाज के सभी लोग अपना योगदान दें,
इस मौके पर श्री जयराम सेवा धर्म संस्थान के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने कहा कि प्लास्टिक के कुल्हड़ में चाय पीने से तमाम बीमारियां जन्म लेती हैं और यह पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है इसलिये इसको पूर्ण रुप से बंद कर देना चाहिए और मिट्टी के कुल्हड़ का प्रयोग करके कुम्हारों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे उनको रोजगार मिले, और समाज में स्वच्छता का संदेश पहुंचे,
इस मौके पर कार्यालय प्रभारी मंतशा, सौरभ श्रीवास्तव, शिवपाल सांवरिया, शिव सागर शर्मा ,रामसनेही शर्मा रामकुमार ,उमा राजपूत , सुजीत शर्मा, पिंटू सिंह आदि जय राम सेवा धर्म संस्थान की पूरी टीम का सहयोग रहा।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know