*लूट कांड का मामला निकला फर्जी*
*उल्टी कार्रवाई होने की आशंका से लूट की शिकायत व्यापारी ने ली वापस*
*व्यापारी नेताओं ने कूटरचित मामले को लेकर शिकायतकर्ता की निंदा की*
*औरैया* बिधूना कस्बे के पाइप व हार्डवेयर व्यापारी के यहां 59 लाख की लूट में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला फर्जी पाए जाने पर उल्टी व्यापारी पर ही कार्रवाई होने की आशंका से शिकायतकर्ता व्यापारी ने अपना शिकायती पत्र वापस ले लिया है। वही व्यापारी नेताओं ने भी कूट रचित मामले को लेकर निंदा की है। पुलिस ने इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है।
गत रात्रि में बिधूना कस्बे के मेन रोड लोहा मंडी में स्थित पाइप एवं हार्डवेयर व्यापारी ऋषभ गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा मारपीट करने के साथ तमंचों की नोक पर नगदी जेवरात समेत 59 लाख रुपए की लूट करने का शिकायती पत्र रविवार को बिधूना कोतवाली पुलिस को दिया गया था। लाखों की लूट का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन सकते में आ गया आनन-फानन पुलिस के जिले के आला अधिकारियों के साथ कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गहनता से जांच परख कि जिस पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त लूट कांड हो ना कहीं सत्यापित नहीं पाया गया। जिस पर पुलिस प्रशासन ने भारी राहत की सांस ली। दूसरी तरफ उक्त बड़ी लूट कांड के मामले को लेकर आक्रोशित व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल के नेता भी भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और लूट कांड की रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए तभी अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल व सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व्यापारियों और व्यापारी नेताओं को दिखाकर लूट कांड न होने की पुष्टि कर उनका गुस्सा भी ठंडा कर दिया। बाद में लूट के कूट रचित मामले में उल्टे व्यापारी के ऊपर ही कार्रवाई होने की आशंका से व्यापार मंडल के नेताओं के समक्ष शिकायतकर्ता व्यापारी ऋषभ गुप्ता ने लूट कांड से संबंधित अपना शिकायती पत्र पुलिस से वापस ले लिया, साथ ही आक्रोशित व्यापारी चुपचाप कोतवाली से वापस चले गए। बताया गया है कि कुछ समय पूर्व इस लूट कांड के शिकायतकर्ता व्यापारी ऋषभ गुप्ता ने अपने अपहरण की साजिश रच कर घर से गायब हो गए थे। जिसमें कई दिन तक पुलिस परेशान रही, लेकिन बाद में वह स्वयं सैर सपाटा करने के बाद वापस लौट आए थे।इस संबंध में पूछे जाने पर मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाल शशांक राजपूत ने संयुक्त रूप से बताया है कि कूट रचित लूट कांड मामले में व्यापारी नेता द्वारा अपना शिकायती पत्र रविवार को ही वापस ले लिया है यह लूट कांड का कूट रचित मामला क्यों रचा गया इस मामले की गहनता से जांच चल रही है, और विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेन्द पोरवाल ने लूट कांड के कूट रचित मामले को लेकर निंदा करने के साथ कहा है कि इस मामले से व्यापारियों व व्यापारी नेताओं की भी छवि धूमिल हुई है। बिधूना क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बने कूट रचित लूट कांड के मामले में अब पुलिस अग्रिम कार्यवाही क्या करेगी। क्या शिकायतकर्ता व्यापारी के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know