*नदिया ताल तलैया बंबे पड़े सूखे पशु पक्षी हो रहे बेहाल*
*भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे गिरा हैंड पंप छोड़ रहे पानी पेयजल संकट गहराया*
*औरैया* बिधूना तहसील क्षेत्र में नदियां ताल तलैया बंबे सभी सूखे पड़े हुए हैं जिससे सिंचाई की समस्या उत्पन्न होने के साथ ही पशु पक्षी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे गिरने के कारण अधिकांश हैंडपंप या तो पानी छोड़ गए हैं या उनमें कीचड़ युक्त गंदा पानी निकल रहा है जिससे गहराए पेयजल संकट को लेकर लोग परेशान हैं।
इन दिनों बिधूना तहसील क्षेत्र में भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे गिर गया है। जिससे आलम यह है कि अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप व घरों में लगे समरसेबल पंपों ने या तो पानी देना बंद कर दिया है या जो हैंडपंप पानी दे रहे हैं उनमें अधिकांश में कीचड़ युक्त गंदा पानी निकल रहा है। जिससे गहराए जल संकट को लेकर लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं सबसे गौरतलब बात तो यह है कि बिधूना तहसील क्षेत्र में स्थित अरिंद नदी अहनैया नदी , पुरहा नदी , पांडव नदी व सेंगर नदी सूखी पड़ी हुई हैं। वहीं क्षेत्र के 90 फीसदी ताल तलैया , पोखरों में भी धूल उड़ रही है। जिससे जहां सिंचाई की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। वहीं पशु पक्षी भी इस भीषण गर्मी में बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थिति यह है कि पानी की समस्या के निराकरण के लिए लोगों को गांव में हैंडपंपों के लिए अधिक गहरी बोरिंग करानी पड़ रही हैं और इन दिनों अधिकांश गांव में के लिए बोरिंग होती देखी जा रही है। भूगर्भ जलस्तर तेजी से गिरने का प्रमुख कारण घरों में लगे समरसेबल पंप द्वारा पानी का दुरुपयोग किया जाना माना जा रहा है। वीरेंद्र दोहरे , अंकित दिवाकर , अनिल कुमार सिंह , श्याम दुबे , संतोष पाठक आदि क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर पशु पक्षियों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए जल्द तालाब भरवाने और बंबो में टेल तक पानी पहुंच जाए जाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know