उत्तर प्रदेश न्यूज21
इटावा:जनपदवासी अब टीकाकरण के प्रति जागरूक होने लगे हैं और लक्षण दिखाई देने पर कोरोना की जांच भी करा रहे हैं। बुधवार को बुधवार को जनपद के 13 टीकाकरण केंद्रों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 1100 लोगों के सापेक्ष लोगों का टीकाकरण हुआ। युवा बढ़ चढ़कर वैक्सीन के लिए पंजीयन करा रहे हैं और टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीके लगवा रहे हैं। युवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि टीका लगने के बाद अच्छा लग रहा है एवं और भी 18 वर्ष के ऊपर वालों को टीका लगवाना चाहिए, जिससे कि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने बताया धीरे धीरे लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और लोग आकर टीकाकरण करा रहे हैं। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं आगे बढ़कर आए टीकाकरण कराएं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जनपद के 13 टीकाकरण केंद्रों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्र आयुष विंग जिला अस्पताल, मेडिकल केयर यूनिट, पुलिस लाइन, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, प्रेस क्लब, स्टेट बैंक, यूआरसी भवन पक्का तालाब, भरथना सीएचसी ,जसवंतनगर सीएचसी लखना पीएचसी, मेडिकल कॉलेज सैफई पर 1100 के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। साथ ही 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण का लाभ मिल सके। गांव में लोगों को जागरूकता अभियान के द्वारा टीकाकरण करवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें अपना काम कर रहे हैं।
डॉ दास ने बताया टीकाकरण कराने के बाद युवाओं को जानकारी प्रदान की जा रही है। टीकाकरण करवाने के बाद सामान्य प्रतिकूल प्रभाव से न घबराए और चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर,जिला कोविड-19 सेंटर लखनऊ के फोन नंबर 0 522 - 4523000 व प्रदेश हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करें यदि टीका लगाने के बाद कोई परेशानी हो।
शिक्षकों ने यूआरसी भवन में जाकर कराया टीकाकरण
पक्का तालाब स्थित यूआरसी भवन में शिक्षकों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया जिस पर दोपहर 12:00 बजे तक 30 टीके लग चुके थे। और वहां का लक्ष्य 50 रखा गया था। 44 वर्षीय अनिमेष पुरबिया टोला निवासी अध्यापक ने टीका लगवाने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए कहा मुझे टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई और मैं सभी शिक्षकों से टीका लगवाने की अपील करता हूं।
12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों का दिखा उत्साह
पुलिस लाइन स्थित अभिभावक टीकाकरण केंद्र पर 12:30 तक 25 टीके लगवाए जा चुके थे और लोग टीका लगवाने के लिए आ रहे थे। पुलिस लाइन अभिभावक टीकाकरण केंद्र पर सीमा देवी ने टीका लगवाया और सभी से टीका लगवाने की अपील की।
मेडिकल केयर यूनिट पर दिखी युवाओं की भीड़ दोपहर 1:00 बजे तक वहां 50 टीके लग चुके थे और लोग निरंतर आ रहे थे। 18 वर्षीय तंत्र जैन ने मेडिकल केयर यूनिट जाकर टीका लगवाया और कहा सरकार द्वारा निशुल्क टीके का लाभ हर युवा को लेना चाहिए और टीका लगवाना चाहिए संक्रमण से बचने के लिए टीका लगवाना अत्यंत आवश्यक है।
सभी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया और टीका लगवाने के बाद लाभार्थी को आधा घंटा एईएफआई मैनेजमेंट रूम में बैठाया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know