Top News

टीकाकरण को सफल बनाने को पूरी तरह समर्पित हैं प्रवेश मिश्रा

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
इटावा:12 जून 2021कोरोना काल में बहुत से स्वास्थ्य कर्मी दिन रात काम करके कोरोना से  जंग जीतने के लिए अपना शत प्रतिशत प्रदान कर रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य सराहनीय तो है ही , लेकिन दूसरों को प्रेरणा दायक भूमिका के रूप में जागरूक करने वाला भी है। ऐसे ही स्वास्थ्य कर्मी मूल रूप से बदायूं जिले के रहने वाले यूएनडीपी से जिला वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक 38 वर्षीय प्रवेश मिश्रा अपना कर्तव्य निभा कर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वह जनपद में वैक्सीन के संरक्षण के लिए व  वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए निश्चित तापमान पर वैक्सीन संरक्षण की प्रमुख भूमिका जनपद के लिए निभा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास ने बताया कि प्रवेश पूरे जनपद में वितरित होने वाली वैक्सीन का संरक्षण व कोविन पोर्टल की ट्रेनिंग, वैक्सीनेट मॉड्यूल ट्रेनिंग के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं,और उनका कार्य सराहनीय है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्येंद्र यादव ने बताया कि जनपद में कोविड-19 टीकाकरण के लिए ई- विन पोर्टल पर वैक्सीन के तापमान की मॉनिटरिंग करना हो, या आइसलैंड रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर में वैक्सीन को गुणवत्ता  पूर्वक संरक्षण में रखना हो इन सब कार्यों के प्रति प्रवेश जी सतर्कता पूर्वक व जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 
प्रवेश ने बताया कि मेरे जैसे कई लोग और लोग भी हर जिले में वैक्सीन की बर्बादी न हो व उसके संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया मेरा घर इटावा से 200 किलोमीटर दूर है,जब टीकाकरण आरंभ हुआ तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में बहुत सी परेशानियां होती थी मैं रात तक काम करता था और अपने घर भी कई दिनों तक नहीं जा पाता था। इसलिए टीकाकरण अभियान के पीछे कई स्वास्थ्य कर्मी व प्रशासन,शासन की मेहनत है, इस बात को जनमानस समझे, और टीकाकरण कराएं।
प्रवेश ने बताया कोविड टीकाकरण के लिए वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए जनपद में 12 आइसलैंड रेफ्रिजरेटर 14 डीप फ्रीजर है। जिसमें वैक्सीन को रखने की व्यवस्था की गई है और मैं स्वयं सुबह शाम मॉनिटरिंग करता हूं तापमान की जिससे व्यक्ति खराब ना हो। 18+की वैक्सीन का संरक्षण अलग रखा जाता है ,45+ प्लस वैक्सीन का संरक्षण अलग किया जाता है। उन्होंने बताया जनपद में जहां-जहां टीकाकरण होता है, यदि कोविन पोर्टल में कोई दिक्कत आती है तो मैं टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीनेटर के साथ समन्वय बनाकर पोर्टल संबंधित समस्याओं को दूर करता हूं और कोशिश करता हूं जो भी व्यक्ति टीका लगवाने आए वह किसी भी पोर्टल संबंधित समस्या की वजह से बिना टीका लगवाए ना जाए यह मेरी प्राथमिकता होती है।
लाभार्थी टीका याद रखना बड़ी जिम्मेदारी
कोविड टीकाकरण में कोविशील्ड व को- वैक्सीन भी दिमागी कसरत कराते हैं। को-वैक्सीन का सेशन कम होने से प्रथम डोज ले चुके लाभार्थी को दूसरी डोज कब दी जानी है। इसे याद रखना पड़ता है। लाभार्थी को दूसरी डोज देने के लिए समय से टीका का उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का कहना है कि प्रवेश अपने काम के प्रति समर्पित है | कहाँ पर किस वैक्सीन की जरुरत है, वैक्सीन का रखरखाव कैसा है| वैक्सीन ख़राब न हो इसको लेकर यह हमेशा एक योद्धा  की तरह तैयार रहते हैं  |

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم