*दो नकाबपोश उचक्कों ने सोने के कुंडल तोड़े*
*बिधूना, औरैया।* बीती रात अपने मकान के अंदर सो रही महिला के घर में घुसकर नकाबपोश दो उचक्कों ने उसके कानों में पडे सोने के कुंडल नोच लिए और फरार हो गए जिससे महिला का कान भी फट गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा मदा निवासी सीमा देवी पत्नी राम कुमार दोहरे ने अछल्दा थाना पुलिस पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीती रात्रि वह अपने मकान के अंदर सो रही थी तभी रात्रि लगभग 1 बजे उसके ही गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र महेश अपने अज्ञात साथी के साथ मुंह पर नकाब बांधकर उसके घर में घुस आए, और उसके कानों में पडे सोने के कुंडल नोच कर भाग गये , जिससे उसका कान फट गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। पीड़ित महिला ने कहा है कि यदि उसे जल्द न्याय न मिला तो वह इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know