*सेवा समिति दिबियापुर के पदाधिकारियों ने 21 हजार की दी चेंक*
*क्रासर -- मुसीबत में हर समय साथ खड़ी रहेगी समिति*
*दिबियापुर,औरैया।* आहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति दिबियापुर ने आज फिर साबित कर दिया कि 11 वर्ष पूर्व समिति का गठन जिन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया गया था, उनकी सम्प्राप्ति के लिए समिति हमेशा ततपर रहती है।कुछ दिन पूर्व जब समिति को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि दिबियापुर नगर के इंद्रा नगर निवासी राम औतार पाल के दामाद गणेश पाल जी पिछले 25 दिनों से गंभीर रूप से कोरोना से संक्रमित होने के कारण दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ईसीएमओ सपोर्ट पर हैं, तथा हॉस्पिटल का अनुमानित खर्च 28 लाख रुपये है। कीटो के द्वारा सोशल मीडिया पर भी आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है। अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति ने उक्त प्रकरण के संज्ञान में आते ही समिति की एक वर्चुअल बैठक कर कोरोना पीड़ित गणेश पाल की (इक्कीस हज़ार ) से त्वरित आर्थिक सहायता करने का सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने गणेश पाल के परिजनों को 21000 रुपये की चैक प्रदान की। इस अवसर पर अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा समिति के सरंक्षक भूपाल सिंह पाल , जगदीश सिंह धनगर सहित अध्यक्ष बारेलाल पाल , महामंत्री कप्तान सिंह, विद्याराम पाल , मजिस्टर सिंह ,श्रीराम किशोर पाल,कमलेश पाल, अशोकपाल , अनुपम सिंह , अजय पाल , अमित पाल , डॉ संतोष पाल ,संजीव पाल , संजय पाल सदस्य आदि लोग मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know