उत्तर प्रदेश21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
●हर माह की 9 तारीख़ को प्रसव पूर्व निशुल्क जांचें अवश्य करवाएं - मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इटावा।कोविड 19 के दौर में भी स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती की सेहत का पूरा ख्याल है | गर्भवती व गर्भस्थ शिशु पर कोई आंच न आये, इसके लिए समय समय पर आशा कार्यकर्त्ता के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता रहा है | जिले के सभी ब्लाकों और शहर के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस कोरोना काल में भी मनाया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओ की निशुल्क जांचें की गई, इसलिए सभी गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ आगे भी अवश्य लें,और समय पर निशुल्क जांच अवश्य कराएं यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान दास का।
इस कार्यक्रम की शुरुआत इस आधार पर की गयी है, कि यदि भारत में हर एक गर्भवती महिला का चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षण एवं पीएमएसएमए के दौरान उचित तरीकें से कम से कम एक बार जांच की जाएँ तथा इस अभियान का उचित पालन किया जाएँ, तो यह अभियान हमारे देश में होने वाली मातृ मृत्यु की संख्या को कम करने में महत्वपूर्ण एवं निर्णायक भूमिका निभा सकता हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व आरसीएच नोडल डॉ सुशील कुमार ने बताया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सकों/विशेषज्ञों द्वारा दूसरी या तीसरी तिमाही की सभी गर्भवती महिलाओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित कराई जाए और प्रसव पूर्व जाँच के दौरान देखभाल की गुणवत्ता बेहतर बनाया जाए। कोरोना काल में भी वर्ष जून 2020 से जून 2021 तक 17,506 महिलाओं की जांच की गई।
जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार सीपी सिंह ने बताया कोरोना के कारण योजना इस योजना पर असर तो पड़ा लेकिन फिर भी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों ने आकर अपनी निशुल्क जांच कराई। उन्होंने बताया जून 2020 से मार्च 2021 तक 13824 महिलाओं की जांच की गई जिसमें 754 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भवती पाई गई और 297 महिलाएं सीनियर एनीमिक। और1 अप्रैल 2021 से जून 2021 तक 3682 महिलाओं प्रसव पूर्व जांच हुई जिसमें उच्च जोखिम गर्भवती 223 महिलाएं और सीवियर एनीमिक 65 महिलाएं पाई गई। इस प्रकार जून 2020 से जून 2021 तक 17506 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच हुई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know