उत्तर प्रदेश न्यूज21 अजय पोरवाल
दिबियापुर(औरैया):थाना क्षेत्र के गाँव अमौआहार में शनिवार रात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तेजसिहं यादव नम्वरदार की पत्नी तारा देवी (95वर्ष) का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहीं थीं। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के काफी लोग और रिश्तेदार उनके गाँव पहुंचे और उन्होनें मृतका को श्रद्वाजंलि दी। परिजनों ने सेनानी की पत्नी की मौत की सूचना एसडीएम बिधूना समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को फोन से दी लेकिन इसके बाबजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा।आक्रोशित परिजनों ने शाम को गॉव के बाहर सेनानी की समाधि स्थल के पास मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।मुखाग्नि उनके पुत्र राघवेन्द्र सिहं यादव ने दी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know