*एसआरजी अलका यादव ने साथियों सहित "मेरा टीका मेरा अधिकार अभियान" के तहत ग्राम वासियों को किया जागरूक*
घनश्याम सिंह
औरैया
ग्राम पंचायत हर्राजपुर में नए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समिति- वीडीओ कल्पना शुक्ला व अलका यादव (एसआरजी व प्रधानाध्यापिका), सरोज आंगनवाड़ी, गुमा आशा बहन,और जागरूक व्यक्तित्व द्वारा अलग -अलग जगहों पर बैठकों का आयोजन कर ग्राम वासियों को कोरोना से मुक्त होने हेतु टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया गया। निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम वासियों से यह अनुरोध किया गया कि वे कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। किसी भी प्रकार के भ्रांतियों में न पड़े। सभी को जागरूक होकर इस अभियान में साथ देना जरूरी है।
प्रधानाध्यापिका व एसआरजी अलका यादव ने सभी ग्राम वासियों को यह आश्वासन दिया कि ये वैक्सीन पूर्ण रूपेण सुरक्षित एवं प्रभावशाली है। ये वैक्सीन कोरोना से लड़ने के लिए प्रतिरोधक छमता बढ़ाने के लिए लगवाना जरूरी है। ग्रामवासियों से बातचीत करते हुए उनके मन से हर प्रकार के डर को दूर करने की पूरी पूरी कोशिश करते हुए सभी को शशक्त किया एवं वैक्सीन के प्रति हर प्रकार की गलत फहमी दूर करने का ब प्रयास कर उन्हे प्रेरित किया। वहीं ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने भी लोगों को भरोसा दिलाया कि वैक्सीन लगवाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सभी का निरोगी होना महत्वपूर्ण है।
सभी ग्रामवासियों से यह अपील की गई कि वे सभी जल्द से जल्द अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं और अपने गांव को कोरोना मुक्त गांव बनाने में अपना सहयोग दें।अलका यादव ने सभी से निवेदन किया की हम सभी भारतवासी एक हैं इस बात का प्रमाण हमारा आपसी स्नेह हैं अतः आप सभी को मुस्कुराते हुए ही देखना चाहती हूं एवम हमेशा आप सभी का साथ चाहती हूँ। इसलिए भी आप सभी अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। इनकी इस प्रेम स्नेह को देखते हुए ग्रामवासियों ने पूरा सहयोग करने एवम वैक्सीन लगवाने के लिए आश्वाशन दिया। और वहीं सभी ग्रामवासियों ने निगरानी समिति से टीकाकरण करवाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक में आये सभी ग्रामवासियों ने समिति द्वारा उठाये गए इस पहल की सराहना की।
फ़ोटो--
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know