कानपुर:कोरोना संक्रमण के चलते ऑनलाइन हो रही वर्ल्ड ताइक्वांडो ओसियाना चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में शहर के दो प्रतिभागियों ने जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। शहर के रामगोपाल बाजपेई और बलराम यादव उत्तर प्रदेश से फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में दोनो प्रतिभागी दम दिखाएंगे।वैश्विक महामारी कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण वर्ल्ड ताइक्वांडो ओसियाना चैंपियनशिप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा निरस्त करके ऑनलाइन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से शहर के रामगोपाल बाजपेई और बलराम यादव ने प्रतिभाग किया। रामगोपाल बाजपेई ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिस्सा लिया, वहीं बलराम यादव ने 60 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश न्यूज21
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know