उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वेक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
"मेरा टीका मेरा अभियान" के तहत अयाना एनपीआरसी केंद्र, जैतापुर आदि गांवों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव ने लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। बीएसए ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना का टीका जीवनरक्षक है इसलिए आप सभी कोरोना टीका लगवाएं और अपने आसपास के लोगों को भी कोरोना के टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील क्षेत्रवासियों से की है । उन्होंने कहा इस कार्य में अधिक से अधिक लोग आगे आएं। साथ ही कोविड टीके के बारे में गलत भ्रांतियां को दूर करके लोगों से जागरूक के साथ टीकाकरण कराने की अपील की। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगो से एक साथ एकत्रित न होने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी आदि कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को अमल में लाने की अपील की।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know