Top News

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार,एक ही परिवार के तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा से करीब तीन किमी पहले गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, इस दौरान एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गति तेज होने की वजह से कार पलट गई। वहीं, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार औरैया विकासखंड के करमपुर गांव से गुरुग्राम लौट रहा था। गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे यह हादसा हो गया। इस घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई अस्पताल रेफर किया गया। हादसे का पता लगते ही गांव से घायल यात्रियों के स्वजन पहुंचने लगे।
इस प्रकार हुआ हादसा: औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर निवासी अवध बिहारी, अंकित दीक्षित, प्रतीक गांव से गुरुग्राम लौट रहे थे। वह लाकडाउन में अपने गांव करमपुर घर आए थे। गुरुग्राम ने निजी कारोबार होने की वजह से वे सभी गुरुवार की दाेपहर सभी कार से लौट रहे थे। अजीतमल अनंतराम टोल प्लाजा से करीब तीन किमी पहले मौहारी के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर इटावा-कानपुर रोड पर जा पलटी। जिससे कार सवार तीनों लोग फंस गए और घायल हो गए। हादसा देख शोर मचाते हुए स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, कानपुर से इटावा की ओर आ रहे वाहनों पर भी ब्रेक लग गया। कार में फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला गया, सूचना पर पहुंची अनंतराम चौकी पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अंकित दीक्षित को सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने