Top News

नगर निगम कानपुर में फर्जी विज्ञापन, शिकायत

उत्तर प्रदेश न्यूज21
लखनऊ:नगर निगम लखनऊ व कानपुर में सुपरवाइजर पद पर सीधी भर्ती का फर्जी विज्ञापन निकाला गया है। इसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम में हड़कम्प मच गया। नगर आयुक्त ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।विज्ञापन में नगर निगम लखनऊ में दस व कानपुर नगर निगम में पन्द्रह सुपरवाइजर पद की भर्ती कराने की बात कही गई है। सुपरवाइजर पद के लिए 16 हजार वेतन दिलाने का वादा किया गया है। जालसाजों ने अपना एक मोबाइल नम्बर 8286330110 भी जारी किया है। इस फोन को अब्बास नाम का व्यक्ति उठा रहा है। उससे बात हुई तो बताया कि नगर निगम लखनऊ व कानपुर में मुख्यालय भवन पर सीधे अधिकारियों के समक्ष इण्टरव्यू होगा।

सलेक्शन होने पर 3.5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर निगम ने कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। विज्ञापन पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने किसी के झांसे में न आने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने