Top News

कार सवार दो युवकों को तमंचा व कारतूस समेत पकड़ा*

*कार सवार दो युवकों को तमंचा व कारतूस समेत पकड़ा*

*रिपोर्ट अजितप्रतापसिंह लालू*

मंगलपुर पुलिस ने हिसावां गांव के पास से कार सवार दो युवकों को तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार किया है। दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलपुर थाने के एसएसआइ राजेश कुमार व चौकी प्रभारी संदलपुर रणजीत सिंह हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिलने पर हिसावां गांव के पास इंटर कॉलेज के सामने खड़ी एक कार की घेराबंदी कर उसमें सवार लशोलर निवासी छोटू अवस्थी व बीसलपुर निवासी संग्राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, पांच जिदा कारतूस व नौ खोखे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 25 आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को सीज किया है। थाना प्रभारी मंगलपुर वीरपाल सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने