Top News

नगर पंचायत दिबियापुर में वार्डो में कराया सैनिटाइजर, लोगो से की कोरोना से बचाव की अपील

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से नगर पंचायत दिबियापुर के द्वारा वार्ड पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में सभी सड़को व लोगो के मकानों की दीवारों सहित गलियों में  सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। इस मौके पर सभासद सचिन गुप्ता ने इस महामारी के बीच लोगो के घर घर जाकर नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ सैनिटाइजर करवाया।उत्तर प्रदेश न्यूज21 की टीम द्वारा सभासद सचिन गुप्ता और नगर पंचायत कर्मचारियों से बात की गई। तो कर्मचारियों ने बताया कि हर दिन नगर के सभी वार्डो में सैनिटाइजर कराया जा रहा है।जिससे कि नगर में चल रही कोरोना की महामारी पर नियंत्रण किया जा सके।वही सभासद सचिन गुप्ता ने वार्ड के लोगो से अपील की है,कि सभी लोगो को जागरूक होकर अपने कामो को करे।तथा मास्क व सैनिटाइजर का निरंतर प्रयोग करे।जिससे बीमारी से हर हाल में काबू पाया जा सके।और सुरक्षित रह सके। इसके अलावा इसी तरह नगर के कई स्थानों पर सफाई  किये जाने की भी लोगो ने सभासद को बताया।वार्ड में कई जगह बहुत ही गंदगी पड़ी हुई है जिससे बीमारियां पनपने की संभावना है।सभासद ने आस्वाशन दिया है उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा कर उचित प्रबंध किया जाएगा।
इनसेट......
वही नगर पंचायत दिबियापुर की तरफ से मुहल्ला आजाद नगर कलेक्ट्री रोड व अम्बेडकर नगर स्टेशन रोड की गलियों,धार्मिक स्थानों सड़को को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजर किया गया। व निरंतर कोरोना की महामारी को देखते हुए सभी वार्डो को सैनिटाइजर किया जाएगा।इस मौके पर सफाई नायक हिमांशु कुमार व उनके सहयोगी सफाई कर्मचारी महेश जैन,प्रकाश,शिवम आदि लोगो ने नगर की हर गली व हर मोहल्ले में जाकर सैनिटाइज किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने