Top News

ग्राम पंचायत प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों की शपथ ऑनलाइन दिलाई गई

उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-गांव पंचायत दादूपुर खटाना में गांव के सेक्रेटरी अभिषेक लामा की मौजूदगी में गांव प्रधान मंजू पत्नी लोकेश राणा ने ईश्वर को साक्षी मानकर ऑनलाइन शपथ ली ।गांव प्रधान के साथ में ग्राम पंचायत के सदस्य मदनपाल सिंह, सुनील कुमार,  बृजेश देवी,  राधा देवी, लोकेश सिंह, सुरेश कुमार, दीपक कुमार, योगेश कुमार , संतोष  ने भी ईश्वर को साक्षी मानकर ग्राम पंचायत सदस्य की शपथ ऑनलाइन ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ।इस मौके पर गांव के प्रमुख गांव वासी एवं कार्यकर्ता हिरदेश सिसोदिया, ठाकुर सतपाल बजरंगी, अजय राणा, सुशील कुमार, सुधीर कुमार, ओमकार राणा, बीनू राणा, जयप्रकाश सिंह, बंटी राणा, राहुल राणा, विपिन राणा मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने