Top News

श्रमिकों को मिलेंगे एक एक हजार रुपये

उत्तर प्रदेश न्यूज21
लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हुए श्रमिकों को अब एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रयागराज जिले में तीन लाख से अधिक श्रमिक योजना का लाभ पाएंगे। यह श्रमिक ऐसे हैं जो श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने गैर पंजीकृत श्रमिकों को भी एक हजार रुपये भुगतान करने के लिए कहा है। नगर निगम ने ऐसे 663 कर्मचारियों की सूची तैयार की है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में एडीएम के यहां से 75 और डीपीआरओ के यहां से 75 कुल 150 ऐसे लोगों की सूची मिली है।
गैर पंजीकृत श्रमिकों में पटरी, रेहड़ी दुकानदार, रिक्शा, ई रिक्शा चालक, नाविक, कुली पल्लेदार, नाई, धोबी, मोची और हलवाई आदि आएंगे। उपायुक्त श्रम राकेश द्विवेदी का कहना है कि प्रयागराज में तीन लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत हैं। हमारी तैयारी पूरी है। आदेश का इंतजार चल रहा है। आदेश आते ही अगले हफ्ते से मुआवजा दिया जाएगा। गैर पंजीकृत श्रमिकों को राजस्व विभाग, पंचाजती राज विभाग और नगर निगम की ओर से राशि आवंटित कराई जाएगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने